google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भ्रष्टाचार का कांग्रेसी लाइसेंस अब रिन्यू नहीं हो सकता- चंदेल

Aug 26, 2023
2 min read





























































पत्रकार अम्रितेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राजनीतिक सलाहकार के सट्टा कनेक्शन मामले में दिल्ली जाकर भड़ास निकालने के साथ ही कांग्रेस कंपनी के कमांडरों को सारे कारनामों का हिसाब दे रहे हैं कि जो किया, आपके लिए किया। आपकी मांग पूरी करने छत्तीसगढ़ को एटीएम बनाया गया है। जो हालात सामने आ रहे हैं, उसके लिए आप ही जिम्मेदार हैं। भूपेश बघेल प्रियंका गाँधी से इसके अलावा आखिर छत्तीसगढ़ कि और क्या बातें साझा कर सकते हैं क्योंकि भ्रष्टाचार के अलावा पांच साल में छत्तीसगढ़ में और कुछ हुआ ही नहीं है। कांग्रेस भ्रष्टाचार को छुपाने की लाख कोशिशें करे, हकीकत सामने आ ही जाती है। यह हर एक घोटाले के रूप में आये दिन सामने आ रही है। मुख्यमंत्री द्वारा ईडी के खिलाफ दिल्ली में जो कहा गया, वह स्पष्ट कर रहा है कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ लूटने की छूट चाहिए। कांग्रेस सरकार ने 5 साल तक जो लूटखसोट की है, वह उजागर हो रही है तो मुख्यमंत्री अपने कर्मकांडी साथियों के बचाव में खुलकर सामने आ रहे हैं।


नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल हर भ्रष्टाचार का भेद खुलने के फौरन बाद भ्रष्टाचारियों के पैरोकार बनकर क्यों खड़े हो जाते हैं। क्या कांग्रेस ने भूपेश बघेल सरकार को लूट का लाइसेंस जारी किया है। यदि ऐसा किया है तो देश की जांच एजेंसियां इसका दंड दिलवाने में सक्षम हैं। वे अन्वेषण कर रही हैं, भ्रष्टाचारी बेनकाब हो रहे हैं। काली कमाई निकल रही है। साक्ष्य के साथ भ्रष्टाचारियों को कानून के सुपुर्द किया जा रहा है और भ्रष्टाचार के तमाम आरोपी जमीन आसमान एक करके भी जमानत को तरस रहे हैं। क्या वजह है कि सारे भ्रष्टाचारियों से भूपेश बघेल हमदर्दी दिखाते हैं। जब भी जांच एजेंसियों की पैनी नजर काले कारनामों पर पड़ती है तो भूपेश बघेल उस पर सफेद चादर चढ़ाने निकल पड़ते हैं।


नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेसी भ्रष्टाचार को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। आजादी के बाद से ही कांग्रेस को भ्रष्टाचार का लाइसेंस मिला हुआ था लेकिन अब भ्रष्टाचार का कांग्रेसी लायसेंस रिन्यू नहीं हो सकता। कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है और भाजपा की गारंटी यह है कि जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html