google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस ने राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी - पीएम...

Oct 4, 2023
3 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भाजपा सरकार बनने के बाद जनहित की किसी योजना को हम रोकेंगे नहीं बल्कि उसको अच्छा और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे

जयपुर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चितौडग़ढ में सांवलिया जी के मंदिर में दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की हर गारंटी को हर बूथ तक पहुंचाना है। इस चुनाव में हमारा एक ही चेहरा है और वो चेहरा है कमल। इस कमल को ही भारी बहुमत से जिताना है। प्रधानमंत्री ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा, यहां गहलोत जी सोते-जागते, बैठते-उठते मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगे थे और आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में जुटी हुई थी।

जनता को अपने हाल पर छोड़कर ये लोग आपसी लड़ाई में व्यस्त रहे। हिसाब चुगता करने में लगे थे। अपने बेटे को कैसे सेट करना है और दूसरे के बेटे को कैसे नीचे लाना है, इसी को लेकर लड़ते रहे। पीएम मोदी ने कहा कि एक विषय को लेकर कांग्रेस में हमेशा एकसाथ रही है कांग्रेस ने राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है कांग्रेस ने पांच साल यही किया।पीएम ने कहा कि वहीं पीएम मोदी ने सभा में कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत ने खुद हार स्वीकार कर ली है और उन्हें भरोसा है कि वह अब जा रहे हैं. पीएम ने कहा कि सीएम गहलोत बीजेपी से अपील कर रहे हैं कि उनकी किसी योजना को बंद ना किया जाए जिस पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आने पर किसी जनकल्याणकारी योजना को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि उसे बेहतर बनाया जाएगा। पीएम मोदी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि आज मैं राजस्थान के हर गरीब और दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों को एक और गारंटी दे रहा हूं। मोदी हर गरीब को पक्की छत देगा, पक्का घर देगा।


अबतक चार करोड़ घर बना दिए है. जिनका बाकी रहा है काम चालू है। आपका घर भी बनेगा ये मोदी की गारंटी है। आपके गांव में ऐसा कोई भी गरीब परिवार हो, जिसके पास पक्की छत नहीं है। उसको बता देना कि मोदी आया था. सांवलिया सेठ के चरणों में बैठकर बोलके गया है कि तेरा भी पक्का घर बन जाएगा। उदयपुर की घटना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जान-माल की सुरक्षा नहीं कर सकती, उसको हटाना जरूरी है। जो उदयपुर में हुआ वैसी कभी आपने कल्पना भी की थी। जिस राजस्थान में दुश्मन पर भी धोखे से वार न करने की परंपरा को जीया है, उस राजस्थान की धरती पर इतना बड़ा पाप हुआ। कपड़े सिलाने के बहाने लोग आते हैं और बिना डर, बिना खौफ के टेलर का गला काट देते हैं और वीडियो बनाकर गर्व से वायरल कर देते हैं। कांग्रेस सरकार को उसमें भी वोटबैंक की चिंता सताती है। राजस्थान की वीर धरा की कैसी छवि कांग्रेस ने दुनिया के सामने पेश की है। कोई भी तीज त्योहार राजस्थान में शांति से मना पाना संभव नहीं है। कब दंगे भड़क जाएं, कब कर्फ्यू लग जाए, कोई नहीं जानता। पीएम मोदी ने कहा कि मैं बहुत दुखी मन से कह रहा हूं कि आज जब अपराध की बात आती है तो राजस्थान टॉप पर आता है। आज जब अराजकता, दंगे और पत्थरबाजी की बात आती है तो राजस्थान का नाम बदनाम होता है। महिलाओं, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार के मामलों में भी आज हमारा राजस्थान सबसे ज्यादा बदनाम हो रहा है।


आज राजस्थान बड़े विश्वास और भरोसे से कह रहा है कि भाजपा आएगी, गुंडागर्दी जाएगी। भाजपा आएगी, दंगे रुकवाएगी। भाजपा आएगी, पत्थरबाजी रुकवाएगी। भाजपा आएगी, बेईमानी रुकवाएगी। भाजपा आएगी, महिला सुरक्षा लाएगी। भाजपा आएगी, रोजगार लाएगी। भाजपा आएगी, समृद्ध राजस्थान बनाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता महिलाओं को लेकर कैसी-कैसी अपमानजनक बातें कर रहे हैं, ये आए दिन हम देख रहे हैं। ये चाहते ही नहीं कि महिलाओं को उनका हक मिले, इसलिए बहाने बना रहे हैं। जाति-धर्म के नाम पर देशभर में भ्रम फैला रहे हैं। गहलोत ने एक प्रकार से भाजपा को बधाई दे दी है। आजकल वो आग्रह कर रहे हैं कि भाजपा सरकार बनने के बाद उनकी योजनाओं को बंद न किया जाए। पहले तो भाजपा सरकार बनने की बात स्वीकार करने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा सरकार बनने के बाद जनहित की किसी योजना को हम रोकेंगे नहीं बल्कि उसको अच्छा और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। ये मोदी की गारंटी है। इतना ही नहीं, जिस-जिस ने यहां भ्रष्टाचार किया है, गरीबों के पैसे लुटे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। ये भी मोदी की गारंटी है। ये लोग मोदी को चाहे जितनी गाली दें, लेकिन भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवाओं के साथ जो धोखा किया गया है, भाजपा उसकी तह तक जाएगी। यहां के पेपर लीक माफिया को हर हाल में हिसाब किया जाएगा। नौजवानों के भविष्य के साथ जिसने खिलवाड़ किया है, ऐसे पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html