खड़गे व सोनिया सहित कांग्रेसी नेताओं ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि.....

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्घांजली दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीपीपी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को यहां वीर भूमि पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पार्टी की शीर्ष नेता प्रियंका गांधी वाद्रा और के.सी. वेणुगोपाल भी उपस्थित थे।
उन्होंने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। अन्य लोगों के अलावा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अनिल कुमार चौधरी ने भी गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले, कांग्रेस ने एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक अकाउंट पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 21वीं सदी के भारत के रचनाकार राजीव गांधी की उत्कृष्टता, उनकी दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति पर एक अमिट छाप छोड़ी।पार्टी ने लिखा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री को हमारी हार्दिक श्रद्धांजलि, जिन्होंने हमेशा के लिए देश को बदल दिया।
पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने किया राजीव गांधी को याद
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। इससे पहले सुबह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की जयंती पर उनकी समाधि वीर भूमि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments