google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में छेड़छाड़ करने वाले 3 युवक को पकड़ कर, किया पुलिस के हवाले...

Jul 31, 2023
2 min read



















वार्ड नं. 32 शहीद विनोद चौबे नगर भाग संख्या 94 के अंतर्गत 3 युवकों द्वारा सर्वे के नाम पर मतदाता सूची जोड़ने और काटने का काम किया जा रहा था। ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन को जानकारी मिली मौके पर पहुंचकर उन्होंने युवको से पूछताछ की मास्टर टेनर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन को बुलाया और सर्वे की जानकारी दी, तैय्यब हुसैन और जावेद मेमन ने पूछताछ की तो संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दे सकें उन्होंने मौके से ही एस.डी.एम. से बातचीत की और सर्वे करने वाले तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। तैय्यब हुसैन ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का काम 2 अगस्त से प्रारंभ होगा। उससे पूर्व यह काम अवैधानिक हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का काम स्वयं मतदाता करेंगे या राजनीतिक दलों के अधिकृत बी.एल.ए. करेंगें।


ज्ञापन सिविल लाइन के सी.एस.पी. आई.पी.एस. संदीप पटेल, टी.आई. परवेश तिवारी को सौंपा गया और कार्यवाही की मांग की गई । ज्ञापन सौंपते वक्त तैय्यब हुसैन, जावेद मेमन, मोती थारवानी, कांशी रात्रे, रामा बघेल, फैजान, अयाज हुसैन, मो. रिजवान, कामरान मेमन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

जावेद मेमन ने ग्राम यात्रा से बातचीत करते हुए कहा की

वर्तमान में 02 अगस्त 2023 से निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनः निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया गया हैं, परन्तु दिनांक 30/07/2023 को प्रातःकाल 10:30 बजे मेरे वार्ड क्रमांक 32 शहीद विनोद चैबे नगर के भाग संख्या 94 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला मसानगंज मस्जिद गली में मतदाता सूची सर्वे के नाम पर लोगों की व्यक्तिगत जानकारी ले रहे थे। पूछने पर बताया कि हम निर्वाचन आयोग से अधिकृत एवं अनुमति धारी हैं, जब उनसे उनका आई. कार्ड एवं अनुमति पत्र मांगा गया तो नहीं दे पाए और अपनी हेड अनामिका दुबे का मोबाईल नंबर दिया। उनसे बात करने पर वह भी उचित जवाब और अनुमति पत्र नहीं दे सकें तथा अपने उच्चाधिकारी का मोबाईल नंबर प्रदान किया, उन्होंने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया और अनुमति की

काँपी भी नहीं दे पाये, भाग संख्या 94 कांग्रेस के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-01 के अध्यक्ष जावेद मेमन मैं हु और ये बूथ मेरा भी आता है, जब उनकी एस.डी.एम. श्रीकांत वर्मा जी से बात हुई तो उन्होंने ऐसा कोई भी कार्यक्रम नहीं चलने की बात स्वीकार की इसलिए अनामिका दुबे, उनके ऊपर सर एवं फील्ड में कार्यरत 03 कर्मचारी पर सख्त कार्यवाही एवं यह उनके कार्य गैर-कानूनी हैं इसलिए इस पर यथा उचित धारा लगाकर कार्यवाही करें एवं इस समस्त कार्य में कौन लोग पर्दे के पीछे हैं सर्वे टीम को फर्जी करार देते हुए पकड़े गए आरोपियों को बचाने पहुंचे भाजपा नेता मकबूल खान प्रवीण दुबे महर्षि बाजपई व अन्य लोगो की भूमिका की जांच कर उन पर भी कार्यवाही की जायें। ऐसा जावेद मेमन ने कहा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html