google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस नेता ने सीएम को बताया माइनिंग माफिया, प्रायश्चित यात्रा निकालने की दी सलाह....

Sep 24, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सियासी वार-पलटवार का दौर जारी है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य में हो रहे अवैध खनन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मामा सबसे बड़े माइनिंग माफिया हैं, साथ ही प्रायश्चित यात्रा निकालने की सलाह दी है।कमलनाथ ने विदिशा जिले के गंजबासौदा में हो रहे अवैध खनन को लेकर एक्स पर पोस्ट किया और कहा, "प्रदेश में अवैध खनन खुद शिवराज सरकार करा रही है और लगता है कि मामा खुद सबसे बड़े माइनिंग माफिया बनते जा रहे हैं।"


साथ ही कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि मुख्यमंत्री मैं आपसे जानना चाहता हूं कि पहाड़ों में यह अवैध खनन कराने के लिए आपने खुद कितना कमीशन लिया है? वह कौन सा दबाव है जिसके कारण वन विभाग, खनन विभाग और पुलिस सभी के हाथ बंधे हैं ? कमलनाथ ने कहा, आरोप है कि राजनीतिक नेतृत्व के दबाव में अवैध खनन चल रहा है। आप विदिशा से सांसद रहे हैं तो आप ही बताइए कि आपके अलावा और कौन-कौन राजनीतिक दबाव डाल रहा है? प्राचीन नीलकंठेश्वर मंदिर और अन्य ऐतिहासिक इमारतों के पास अवैध खनन को बढ़ावा देकर क्या आप मध्य प्रदेश का सांस्कृतिक इतिहास नष्ट करना चाहते हैं ? उन्होंने आगे कहा, शिवराज, मध्य प्रदेश की जनता तो आपको सजा देगी ही, लेकिन कार्यकाल के कम से कम आखिरी एक महीने में आप इन काले कारनामों से तौबा कर लीजिए और प्रायश्चित यात्रा निकालिए। आपके घोटालों, भ्रष्टाचार और कमीशनराज से पूरे मध्य प्रदेश में त्राहि त्राहि मच गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html