google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केदारनाथ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी...

Nov 5, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

देहरादून- विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की व्यस्तता के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत केदारनाथ पहुंच गए हैं | राहुल गांधी जैसे ही केदरानाथ पहुँचे तो लोगो ने मोदी- मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया | राहुल गांधी यहां दो दिनों तक यहीं प्रवास करेंगे | यह राहुल गांधी की निजी यात्रा है |


केदारनाथ धाम में राहुल गांधी रुद्राभिषेक करने के साथ-साथ पूजा-अर्चना करेंगे और फिर श्रद्धालुओं और पंडा-पुरोहितों से भी मुलाकात करेंगे | केदारनाथ में दो दिन प्रवास करने के बाद वह मंगलवार दोपहर को दिल्ली लौटेंगे | कांग्रेस नेता ने कांग्रेस समर्थकों से अपील की है कि यह दौरा उनका निजी दौरा है और कोई भी उनसे मिलने ना आए |


उत्तराखंड कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखण्ड आ रहे हैं | ये उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस निजी यात्रा का सम्मान करते हुए इस यात्रा को एकांत में पूर्ण करने दें | आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन मन से कर सकते हैं और अगली बार अपने प्रिय नेता से मिल सकते हैं | जय श्री केदार!’


राहुल गांधी पहले भी केदारनाथ का दौरा कर चुके हैं | 2013 की आपदा के बाद वह केदारनाथ आए थे और उन्होंने पैदल ही यह यात्रा पूरी की थी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html