कांग्रेस नेता कमलनाथ ने CM शिवराज पर कसा तंज, बोले- ‘विदाई की इस बेला में...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं | चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है. कांग्रेस नेता ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा है कि राज्य से भारतीय जनता पार्टी की विदाई तय है |
कमलनाथ से कसा तंज
कमलनाथ ने एक्स पोस्ट करते हुए कहा, ”मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की विडंबना तो देखिए कि अब वो मंचों से अपने जाने की बात खुद ही करने लगे हैं. ये भाजपाई राजनीति का अजब दौर है, जब खुद ही वो अपना विदाई समारोह आयोजित कर रहे हैं, खुद ही विदाई भाषण पढ़ रहे हैं लेकिन एक विशेष विरोधाभास ये है कि विदाई की इस बेला में जनता की आंख में आंसू नहीं हैं बल्कि भाजपा सरकार के जाने की और कांग्रेस सरकार के आने की खुशी में जनता के चेहरों पर मुस्कान है. कांग्रेस मुस्कान की गारंटी है |
सीएम शिवराज ने कही थी ये बात बता दें कि कमलनाथ ने उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, ”मेरी बहना, ऐसा भैया मिलेगा नहीं, मैं चला जाऊंगा तब याद आऊंगा तुम्हें. बहनों मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है. मेरे नहीं रहने पर मैं बहुत याद आऊंगा.” मुख्यमंत्री ने ये भी कहा था, ”मेरे लिए राजनीति का मतलब जनता की सेवा है. आमजन को उनके दुख-तकलीफों से दूर करके उनकी जिंदगी को बेहतर बनाना मेरा उद्देश्य है. हर परिवार में एक व्यक्ति के पास रोजगार हो, ये हमारा लक्ष्य है |
बीजेपी पर बरसे कमलनाथ हाल ही में कमलनाथ ने बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि भाजपा सरकार ‘दो महीने की मेहमान’ है. ‘मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है. सिस्टम भ्रष्टाचार का तंत्र बन गया है. मध्य प्रदेश में हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या भ्रष्टाचार का शिकार है. पैसा दो, काम पाओ, ये उनका नारा बन गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments