google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान, राहुल गांधी इस सीट से लड़ेंगे चुनाव.....

Aug 18, 2023
2 min read































































उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजय राय पहली बार अपने गृह जनपद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, एयरपोर्ट पहुंचते ही हजारों कार्यकर्ताओं ने अजय राय का ढोल-नगाड़े, फूल-माला और अंग वस्त्र के साथ स्वागत किया, कार्यकर्ताओं की भीड़ होने की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. स्थिति कुछ ऐसी हो गई कि घेरा बनाकर खड़ी पुलिस और सीआईएसएफ के जवान को भी धक्का मारकर कांग्रेस कार्यकर्ता अजय राय के स्वागत के लिए आगे कूद पड़े |


बातचीत के दौरान अजय राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2014 में भी अहम जिम्मेदारी सौंपी थी, भाजपा ने उनके खिलाफ हर हथकंडा अपनाया था, कांग्रेस नेता ने कहा कि न तो अजय राय तब झुका था और न ही आगे झुकेगा, अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो विश्वास किया है उस विश्वास को लेकर आम जनता में जाएंगे | अजय राय ने बताया कि 2014 और 2019 में जो जिम्मेदारी उनको दी गई थी उसे पर वह खरे उतरे हैं और हमेशा से अच्छा कार्य करके दिया है, इसी वजह से उनको यह जिम्मेदारी मिली है |


एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि आप कैमरा घुमाकर देखिए, यहां बूथ लेवल का, गांव का कार्यकर्ता खड़ा है, अब गांव देहात में भी कांग्रेस भाजपा को चुनाव हराएगी. उन्होंने कहा कि बनारस की धरती महादेव की धरती है और महादेव की धरती से यह बिगुल बजा है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा. क्या राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे ? इस पर अजय राय ने कहा कि बिल्कुल लड़ेंगे और अमेठी के लोग यहां आए हैं. प्रियंका गांधी जहां से कहेंगी उनका पूरा समर्थन हम करेंगे, वहीं स्मृति ईरानी पर कहा कि वो बौखलाई हुई हैं. उन्होंने कहा था कि कमल का बटन दबाइए 13 रुपए किलो चीनी मिलेगी, क्या वो दिलवा पाईं ?


कांग्रेस नेता ने कहा कि इस प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई और लोगों को डराकर अपने साथ लेने का है, वे लोगों को ED, CBI का डर दिखाकर माहौल बना रहे हैं, अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जो प्यार का पैगाम दिया है, खड़गे साहब ने और हमारी नेता प्रियंका गांधी का जो संदेश है उसे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे, वहीं अजय राय ने कहा कि उनके लिए पहले आम कार्यकर्ता आम व्यक्ति है. हम सबसे पहले गाजीपुर शहीदों को धरती पर उन्हें नमन करने जा रहे हैं. शहीदों और बलिदानियों की धरती जहां हमारे वीरों को 1942 में झंडा फहराने पर गोलियों से शहीद किया गया था, उन्हें नमन करने जा रहा हूं. ये लगातार संघर्ष करने का परिणाम है कि आज यह पद मिला है, उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी का सिपाही और कार्यकर्ता हूं, जो पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था, अब इसे चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ा जाएगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html