google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खेतों में उतरी कांग्रेस, किसानों के समर्थन में आए सज्जन वर्मा.....

Sep 5, 2023
1 min read





































































प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा आज सीहोर में अल्प वर्षा से बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण करने खेतों में पहुंचे। श्री वर्मा के साथ देवास, सीहोर तथा आष्टा के सैकड़ो कार्यकर्ता किसानों का दुख दर्द बांटने उनके बीच खेतों में पहुंचे। श्री वर्मा को अपने बीच देख किसानों ने भी जमकर शिवराज सरकार पर भड़ास निकाली, कई किसानों ने श्री वर्मा के समक्ष शासन की उदासीनता तथा नाकामी को आढे हाथों लिया, किसानों ने पूर्व मंत्री से कहा कि हमारी छोटी-छोटी जमीनों पर 5 हॉर्स पावर के पंप चलाए लेकिन सरकार ने डेढ़ से दो लाख रुपए के बिजली के बिल थमा दिए जमा नहीं करने पर गिरफ्तारी वारंट निकाल रही है ये तानाशाह किसान विरोधी सरकार।


वर्मा ने मौजूद किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार के समय रतलाम मंदसौर में भारी बारिश से फसलें तबाह हो गई थी, कमलनाथ जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की सर्वे करने का समय नहीं है, सर्वे तो बाद में भी होता रहेगा आप पहले आंकलन करके बताओ की कितना मुआवजा किसानों को देना है| हमारी सरकार ने तुरंत किसानों को मुआवजा राशि जारी की लेकिन यह शिवराज सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते फिर रही है, चुनावी लॉलीपॉप जनता को दे रही लेकिन यहां कर्ज में डूबे किसान नहीं दिख रहे| उन्हें कोई राहत राशि नहीं मिल रही और ना ही उन्हें फसल बीमा की राशि दे रही सरकार|

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html