google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस भारत जोड़ने का काम कर रही है, भाजपा टुकड़े-टुकड़े करने में लगी है- खरगे... 

Sep 9, 2023
3 min read


























































































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • विपक्षी दलों के अपने संगठन का नाम इंडिया रखते ही भाजपा को इंडिया से तकलीफ होने लगी...

  • छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने बेहतरीन कार्य किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए, छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस सरकार बनेगी- खरगे...

08 सितंबर / कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ने का काम कर रही है, जबकि भाजपा भारत के टुकड़े-टुकड़े करने में लगी हुई है। विपक्षी दलों के अपने संगठन का नाम इंडिया रखते ही भाजपा को तकलीफ होने लगी। जबकि स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया, जीतेगा इंडिया जैसी योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी ने दी । छत्तीसगढ़ की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने बेहतरीन कार्य किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए थे। इस बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 


यह बातें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पार्टी के भरोसे का सम्मेलन में लाखों की संख्या में आए जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे। इस दौरान खरगे ने 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1,867 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया। 


सम्मेलन में जुटी भारी भीड़ से गदगद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ का इतिहास बलिदान का है। एक जमाना था जब बहुत कम धान किसानों का खरीदा जाता था। अब कांग्रेस सरकार किसानों से ज्यादा से ज्यादा धान खरीदती है। कांग्रेस सरकार ने 19 लाख किसानों का कृषि ऋण माफ किया गया। कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई। इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किए। आदिवासी भाई बहनों को वन अधिकार दिया। बेरोजगारी भत्ता 300 से बढ़ाकर 2,500 रुपए किया। केंद्र सरकार ने खुद छत्तीसगढ़ की ग्राम सड़क योजना और मिलेट मिशन की बहुत तारीफ की।नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में 40 लाख लोग छत्तीसगढ़ में गरीबी से बाहर आए हैं। 



कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, यहीं पर कांग्रेस अधिवेशन में उन्हें अध्यक्ष चुना गया था। अधिवेशन वाले दिन पार्टी के लोगों के यहां ईडी की छापेमारी हुई। मोदी सरकार कांग्रेस को डराना चाहती है, बदनाम करना चाहती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरने वाले नहीं हैं। छत्तीसगढ़ के लोग संघर्ष करने वालों में से हैं। अगर कांग्रेस के लोग ड़रते तो इंदिरा गांधी, राजीव गांधी अपनी जान नहीं देते। 


खरगे ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही मोदी, नड्डा साहब और शाह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। लेकिन चुनाव से पहले ये कभी लोगों का हाल पूछने नहीं आए। मोदी सरकार बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी को नहीं रोक सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मैं हर साल दो करोड़ नौकरियां दूंगा, काला धन वापस लाऊंगा, सभी को 15 लाख रुपए दूंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। कैग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मोदी सरकार में सात लाख करोड़ से अधिक के घोटाले हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितने कारखाने लगाए, वह उनका हिसाब दें? 



खरगे ने कहा कि विपक्षी दलों ने एक संगठन बनाया, जिसका नाम इंडिया रखा। इंडिया नाम रखते ही भाजपा को तकलीफ होने लगी। अब वे कहते हैं देश का नाम भारत बोलो। हम तो भारत से इतना ज्यादा प्यार करते हैं कि राहुल गांधी की यात्रा का नाम भी भारत जोड़ो यात्रा रखा गया था। हम भारत जोड़ने का काम करते हैं, लेकिन भाजपा भारत के टुकड़े-टुकड़े करने में लगी हुई है। बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान में इंडिया मतलब भारत लिखा है, पर भाजपा सवाल उठा रही है। जबकि स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया, जीतेगा इंडिया, पढ़ेगा इंडिया जैसे नारे प्रधानमंत्री मोदी ने दिए। अब हम इंडिया बोल रहे हैं, तो भाजपा भारत कह रही है। ये भाजपा की मानसिकता है। इस मानसिकता के खिलाफ भी हमें लड़ना है। 


खरगे ने कहा कि मणिपुर में हिंसा हो रही है, प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर की तरफ देख नहीं रहे। देश में जी-20 की बैठक चल रही है। हर जगह, हर खंभे पर मोदी की ही फोटो है। सरकार के किसी मंत्री की तस्वीर नहीं है। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू की एक भी तस्वीर नहीं हैं। सिर्फ मोदी की तस्वीर हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html