कांग्रेस पार्टी एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा करने की तैयारी में है। इस बार यह यात्रा पिछले बार की अपेक्षा कुछ अलग ढंग से की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर महीने के शुरुआती दिनों से हो सकती है। ज्ञात हो कि पिछले बार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 दिसंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू की गई थी। जिसमें राहुल गांधी पैदल चलते हुए कांग्रेस जनों के साथ 30 जनवरी 2023 को कश्मीर में यात्रा का समापन किया था।
जानकारी मिल रही है कि इस बार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 2 हाई प्रोफाइल तरीके से हो सकती है। अगर यह यात्रा दिसम्बर 2023 से शुरू होती है तो यह यात्रा फरवरी 2024 तक चलेगी। इस बार कांग्रेस का प्रयास है कि और ज्यादा से ज्यादा स्थान से होकर यात्रा निकाले। लोगों को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के साथ जोड़ा जा सके।
पैदल यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि उनके घुटने में दर्द हो जाता है। लेकिन जनता के अपार स्नेह उस दर्द को गायब कर दिया और परिणाम स्वरूप यात्र पूरी हो सकी। उन्होने कहा कि इसी हिम्मत के बल पर वह भारत जोड़ो की यात्रा पैदल तरीके से कर पाए थे।
पिछले बार की भारत यात्रा में राहुल गांधी कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत करते हुए 4 हजार किलोमीटर की दूरी तय की थी। अपनी यात्रा में उन्होंने तमिलनाडु से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब होते हुए कश्मीर पहुंचे थे।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दूसरे दलों के राजनीतिक नेताओं ने राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होकर एकजुटता का संदेश दिया था। प्रसिद्ध लेखक, इतिहासकार, राजनीतिक व्यक्ति, रिटायर्ड अधिकारी भी यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया था। आने वाले दिनों में शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा और वृहद करने की योजना है।
Comments