google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस 40 सीटों पर नए चेहरों को दे रही टिकट.....

Sep 12, 2023
1 min read





























































छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है | उन्होंने कहा कि 2018 की कांग्रेस लहर में हारने वालों को टिकट नहीं दिया जाएगा, वहां कांग्रेस युवाओं और महिलाओं को मौका देगी | इसके अलावा कई सिटिंग विधायकों की भी टिकट कटेगी | इस तरह से लगभग 40 सीटों पर कांग्रेस नए चेहरों को टिकट देगी | इस संबंध में वरिष्ठ नेताओं की बैठक में सहमति बन गई है |


भूपेश सरकार में मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस के विभिन्न समितियों के गठन को लेकर कहा कि विधानसभा चुनाव आ गया है | मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अचार संहिता लगेगी. हर राजनीतिक दल लड़ने के लिए अपनी तैयारियां करती है, इस लिहाज से कल हाईकमान ने कांग्रेस की चार प्रमुख समिति बनाई है | इसमें चुनाव अभियान समिति सबसे महत्वपूर्ण है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को जिम्मेदारी दी गई है | चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है, इसमें सबसे महत्वपूर्ण कोर ग्रुप कमेटी है, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी सैलजा करेंगी, जो बहुत प्रभावशाली रहेगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html