श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर लालू यादव को बुलाकर कांग्रेस ने श्रीबाबू का अपमान किया: सुशील मोदी...

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर लालू प्रसाद यादव को बुलाकर कांग्रेस न बाबू का अपमान किया है। उन्होंने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि बाबू ने राज्य में कई कारखाने लगवाए और विकास की नींव रखी जबकि लालू यादव के राज में सारे कारखाने बंद हो गए।
उन्होंने कहा कि जिस लालू प्रसाद यादव ने भूरा बाल साफ करो का नारा देकर भूमिहारों को सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया और नक्सलियों से नरसंहार करवाए उन्हें कांग्रेस मुख्यालय में आमंत्रित करना भूमिहार समाज के जख्मों पर नमक छिड़कने-जैसा था। इसके लिए समाज कांग्रेस और लालू यादव को कभी माफ नहीं करेगा।
भाजपा सांसद ने कहा कि श्रीबाबू की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपेक्षा कर लालू प्रसाद यादव को बुलाना जदयू की कीमत पर कांग्रेस के लिए ज्यादा टिकट लेने की सोची-समझी रणनीति थी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को पीएम पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया जबकि इंडी गठबंधन के संयोजक पद के लिए नीतीश कुमार का नाम भी नहीं लिया। बिहार में महागठबंधन मे राजद-कांग्रेस अलग गठबंधन चला रहे हैं ताकि 2024 के चुनाव में जदयू को कम से कम सीटें मिलें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments