google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर के सड़क के गड्ढों में कांग्रेस को डुबाना है-बृजमोहन अग्रवाल.....

Oct 8, 2023
3 min read





































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • बृजमोहन ने किया टिकरापारा में 3 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं उद्घाटन.....

  • कांग्रेस न रायपुर को कबाड़ बना दिया है....

  • 5 साल रायपुर के लिए बर्बादी के साल रहे-बृजमोहन अग्रवाल.....

रायपुर/ 7 अक्टूबर 2023/ भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखे हमले करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने 5 साल में रायपुर को कबाड़ बना दिया है। मुख्यमंत्री की सोच विकास विरोधी है। पिछला 5 साल रायपुर के लिए अभिशाप से काम नहीं रहा है। 5 साल में रायपुर के विकास के लिए एक ईट नहीं रखी गई। अब जब रायपुर से चारों सीटों पर मुख्यमंत्री को हार नजर आ रही है, तब जनता को फिर दिग्भ्रमित करने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं और सिर्फ नारियल फोड़ रहे हैं होना जाना कुछ नहीं है। मतदान के दिन तक मुख्यमंत्री कितना भी चाह ले किसी योजना का एक ईट नहीं रख पाएंगे काम चालू नहीं करा पाएंगे। रायपुर शहर में मुख्यमंत्री की दर्जनों घोषणाएं आज भी अधूरी है, जनता पूछ रही है क्या हुआ तेरे वादे का।


बृजमोहन अग्रवाल में आज टिकरापारा वार्ड के हरदेव लाला मंदिर प्रांगण में सोलर हाई मास्क लाइट का भूमिपूजन किया।

हरदेव लाला मंदिर प्रांगण में विधायक निधि से निर्मित 21 लाख की लागत से पेवर ब्लाक का लोकार्पण किया। शीतला मंदिर परिसर में 5 लाख के लागत से लगे पेवर ब्लाक का लोकार्पण किया व लोक निर्माण विभाग के द्वारा स्वीकृत टिकरापारा में 2 करोड़ 45 लाख की लागत से 26 सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।


बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किए व कहा कि अभी मैं जनसंपर्क यात्रा में टिकरापारा के गली-गली में गया था सब लोगों ने दिखाया था कि सड़क की कैसे दुर्गति है, नगर निगम ने पूरे रायपुर को खोदापुर बना दिया है सड़के गड्ढे से पड़ गई है मैंने लोक निर्माण विभाग में बात कर लोग निर्माण विभाग से टिकरापारा के लिए 2 करोड़ 45 लाख ₹28000 की स्वीकृति दिलाई। जिससे आंतरिक मार्गों का डामरीकरण होगा।

जिससे, साहू कॉम्लेक्स से दुर्गा नगर चौक तक, भगत सिंह चौक से जय अम्बे फैन्सी स्टोर तक, अमृत चौक से मरकाम म्युजिक तक सिद्धार्थ चौक से नंदी चौक तक, नंदी चौक से किराना स्टोर तक, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग2, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 3, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 4, नूतन स्कूल से नर्सिंग हॉस्टल तक, इन्फट ऑफ लेटेस्ट वीमन क्लॉथ स्टोर से लास्ट हाउस तक, एम.के. फैन्सी स्टोर से शिवा फैन्सी स्टोर तक, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 6, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 7, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 8, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 9, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 10, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 11,आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग, कार्यालय के चारों ओर, भगवा झंडा चौक से जनक फर्नीचर तक संजय नगर, मोहन धोबी (विक्की लॉण्ड्री) से माता कर्मा चौक तक संजय नगर, माता कर्मा चौक से माहाराणा प्रताप चौक तक संजय नगर, महाराणा प्रताप चौक से भगवा झंडा चौक तक संजय नगर, भगवा झंडा चौक से राधाकृष्ण मंदिर तक संजय नगर का लगभग 7 किलो मीटर तक सड़क का डामरीकरण होगा ।


कार्यक्रम को भाजपा नेता सुभाष तिवारी, रामकृष्ण धीवर भुंडा ने संबोधित किया, साभार प्रदर्शन पार्षद चंद्रपाल धनगर ने किया। कार्यक्रम में विजय अग्रवाल, सालिक सिंह ठाकुर चंद्रपाल धनगर, सरिता वर्मा, राहुल राव, राज गायकवाड, चूड़ामणि निर्मलकर, प्रमोद साहू केदार धनकर कविता साहू मनोज साहू अभिषेक धनकर शंकर धनगर आमिर कोसे, फरहा नाज, पिंकी निर्मलकर, पवन पटेल, पीयूष परिहार, कमला धनगर, संतोष सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ जन उपस्थित थे|


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html