google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

संजीव झा ने की 'आप' पदाधिकारियों के साथ बैठक- आप

Aug 26, 2023
1 min read






























































  • 'आप' प्रभारी संजीव झा का छत्तीसगढ़ दौरा

  • बैठक में विस चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा- आप

  • बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत प्रदेश के बड़े पदाधिकारी हुए शामिल


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर, 26 अगस्त 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बचा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दौरे के बाद आज यानि 26 अगस्त 2023 (शनिवार) को प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने रायपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न की। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीतियों पर मंथन हुआ।


बैठक में प्रभारी संजीव झा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और 'आप' की ग्राउंड लेवल की रणनीतियों पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ विवेचना भी किया। प्रदेश प्रभारी के साथ दिनभर प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। संजीव झा के अलावा भी 'आप' के दिग्गज राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार दौरा कर रहे हैं।


आम आदमी पार्टी के अनुसार बैठक में छत्तीसगढ़ के कई महत्वूर्ण राजनीतिक पहलुओं पर प्रदेश प्रभारी संजीव झा और पार्टी कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। इस दौरान संजीव झा ने बूथ लेवल या कहें ग्राउंड लेवल पर पार्टी द्वारा किए जा कार्यों की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए विजयी मंत्र भी दिया।


वहीं, इस विशेष बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश महासचिव वदूद आलम, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष भानूप्रकाश चंद्रा सहित प्रदेश के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html