google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अंहकार के रास्ते पर चलकर क्रुर हो गयी कांग्रेस सरकार : कौशिक........

Aug 26, 2023
2 min read





























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा किये जा रहे हड़ताल का समर्थन करते हुए कांग्रेस सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के मांगो को गंभीरतापूर्वक ध्यान में रखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दोनों को सोच विचार करना चाहिए और चिकित्सकों से बात-चीत करके उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। किन्तु कांग्रेस की सरकार एवं उनके मंत्रीगण अंहकार के रास्ते पर चलकर क्रुर हो गयी है वे आज उनके पास अस्पतालों के डॉक्टर्स और उनके कर्मचारियों से बात करने के लिये समय नहीं है यही कांग्रेस के अंहकार और घमंड का जिता-जागता उदाहरण है। आज प्रदेश का हर वर्ग अपनी मांगों के लिये सड़कों पर उतर चुका है जिसकी मूल वजह कांग्रेस की वादाखिलाफी सरकार है। आज डॉक्टरों के हड़ताल का दुस्प्रभाव प्रदेश की जनता पर साफ दिख रहा है। लेकिन इस बात की चिंता न मुख्यमंत्री बघेल को है और न ही उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को है।


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि पिछले पांच सालों में कांग्रेस ने दिल्ली का दौड़ लागाने के सिवाय कुछ नहीं किया है प्रदेश की जनता ने इन्हें एक बार भरोसा करके सत्ता में लायी पर उस भरोसे को भी कांग्रेस सरकार ने खो चुकी है और अब तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी लगता है कि इनकी सरकार एक बार धोखे से आ गयी पर दुसरी बार सत्ता में नहीं आने वाली। कांग्रेस हर विधानसभा में जाकर संकल्प शिविर कर रही है? सवाल यह है कि संकल्प शिविर आखिर किस बात का है? संकल्प इस बात का लिया जाता है “जो कहा गया है वो होना चाहिए” लेकिन कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में विकास की एक नींव भी नहीं रखी है और यह सभी जानते है कि कांग्रेस ने झूठ फरेब से सत्ता में आई है और सत्ता में आने के बाद भी उन्होंने ऐसा एक भी कार्य नहीं किया जिसे लेकर कांग्रेसी जनता के बीच जा सके।



श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने अपने बहुमत और जनता के भरोसे के साथ अच्छा दुरूपयोग किया है एक मुख्यमंत्री बनने के लिये दिल्ली दौरा करते रहें, दुसरा मुख्यमंत्री की कुर्सी कोई हड़प न ले करके कब्जा करके बैठे हुए थें। कांग्रेस को बहुमत मिजोरटी देने के बाद में जहां विकास होना चाहिए था वहां केवल नरूवा, घुरवा तक ही सीमित रहें है वो भी पूरी तरह से असफल है। प्रदेश की जनता का आक्रोश उबल रहा है और इस विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को जनता मुहतोड़ जवाब देकर सत्ता से उखाड़ फेकने का संकल्प ले चुकी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html