google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तेलंगाना में छात्र की हत्या पर बीआरएस पर आक्रामक हुई कांग्रेस...

Oct 15, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ - हैदराबाद- तेलंगाना में राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा में बार-बार स्थगन और अनियमितताओं के कारण 23 साल की एक छात्रा की कथित तौर पर आत्महत्या के बाद राज्य की सियासत गर्म है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर हमला कर कहा कि परीक्षा आयोजित करने में के. चंद्रशेखर राव सरकार की उदासीनता के कारण राज्य में हजारों युवा निराश और क्रोधित हैं और वे निश्चित रूप से इस सरकार सत्ता से बाहर कर देने वाले हैं।


खड़गे ने पोस्ट में कहा, तेलंगाना में 23 वर्षीय एक छात्रा की आत्महत्या से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं, जिसने आयोग परीक्षाओं के बार-बार स्थगन और अनियमितताओं के कारण अपना जीवन समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठाया। उन्होंने कहा कि दुख और गुस्से की घड़ी में, हमारी संवेदनाएं मैरी प्रवल्लिका के परिवार के साथ हैं।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बीआरएस सरकार को निशाने पर लेकर कहा कि यह आत्महत्या नहीं है, बल्कि युवाओं के सपनों, उनकी आशाओं और आकांक्षाओं की हत्या है। अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई,तब नौकरी कैलेंडर जारी करेगी, 1 माह में यूपीएससी की तर्ज पर टीएसपीएससी का पुनर्गठन करेगी और एक साल के भीतर 2 लाख खाली सरकारी पदों को भरेगी, यह एक गारंटी है।


राहुल गांधी ने कहा, कल हैदराबाद में एक छात्र की आत्महत्या की खबर बेहद दुखद है। तेलंगाना का युवा आज बेरोजगारी से पूरी तरह तबाह है। पिछले 10 वर्षों में, बीआरएस और भाजपा ने मिलकर अपनी अक्षमता से राज्य को बर्बाद कर दिया है। 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 30 नवंबर को होने हैं और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। कांग्रेस की नजर 2014 में गठन के बाद पहली बार राज्य में सरकार बनाने पर है। यह राज्य में बहुत आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है और बीआरएस सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html