6 कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने किया निष्कासित...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही- जिला कांग्रेस कमेटी ने 6 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है | पार्टी के खिलाफ काम करने की वजह से मरवाही से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रत्याशी गुलाब राज भी निष्कासित किए गए हैं. दूसरे दल के लिए काम और अनुशासनहीनता करने पर पार्टी ने कार्रवाई की है।

गुलाब सिंह राज मरवाही से कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे. टिकट न मिलने पर उन्होंने जनता कांग्रेस की सदस्यता ली थी. 2018 में कांग्रेस से मरवाही से अजीत जोगी के खिलाफ वे चुनाव लड़े थे. वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस मरवाही से प्रत्याशी हैं। निष्कासित लोगों में गुलाब सिंह राज, शंकर पटेल, मुद्रिका सिंह, अजीत सिंह श्याम, नारायण सिंह आर्मो, गुलाब सिंह आर्मो शामिल है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments