जिला स्तर पर कांग्रेस की कंट्रोल रूम स्थापित....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा के प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद है, 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आएगा, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैनाती पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा, स्थानीय स्तर पर और प्रदेश स्तरीय समिति भी बनाई गई है | मतगणना को लेकर संगठनों को निर्देशित किया गया है | जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित की गई है, कांग्रेस मतगणना को लेकर तैयार करके बैठी है और कांग्रेस कार्यकर्ता उसकी निगरानी कर रहे हैं |
33 जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा कर रहे, ईवीएम की निगरानी के लिए राज्यस्तरीय टीम का गठन किया गया है, शिफ्ट में दो पदाधिकारी बने हुए पंडाल से ईवीएम की निगरानी कर रहे, पहरेदारी में लगे लोगों की मॉनिटरिंग के लिए तीन टीमों को जिम्मेदारी दी गई है | कंट्रोल रूम से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपडेट ले रहे, प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्ट्रांग रूम में किसी को जाने की अनुमति नहीं है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments