google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एजाज ढेबर और उनके समर्थकों को कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास ने मनाया.....

Oct 20, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में रूठने मनाने का दौर चालू है। गुरुवार को प्रत्याशियों के टिकट घोषणा होने के बाद रायपुर दक्षिण से दावेदारी कर रहे मेयर एजाज ढेबर को टिकट ना मिलने पर उनके समर्थकों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा मचाया था। कांग्रेस हाईकमान ने रायपुर दक्षिण से महंत रामसुंदर दास को विधायक का टिकट दिया है। महंत रामसुंदर दास रायपुर आते ही सबसे पहले मेयर एजाज ढेबर से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे और नाराज कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। महंत रामसुंदर दास ने कहा कि हम आपसी समंजस्यता से चुनाव लड़ना चाहते हैं महापौर का दिल बहुत बड़ा है, उन्होंने कहा है कि उनका पूर्ण समर्थन रहेगा। हम चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि, जब बच्चे रूठ जाते हैं तो उन्हें मनाने का काम घर के बड़ों का होता है |


मेरे समर्थक इसलिए नाराज है. क्योंकि लंबे समय से मेहनत करने के बाद टिकट मुझे नहीं मिली है, लेकिन चारों विधानसभा में मेरा पूर्ण समर्थन रहेगा और निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी इस पर जीत दर्ज करेगी | महंत रामसुंदर दास एक काबिल प्रत्याशी है और निश्चित रूप से वह बृजमोहन अग्रवाल को मात देकर दक्षिण विधानसभा सीट जीतेंगे।एक-दूसरे का हाथ थामकर सीएम आवास के लिए हुए रवाना महंत रामसुंदर दास से मुलाकात के बाद मेयर एजाज ढेबर मुलाकात उन्हें साथ में लेकर हेलीपेड पहुंचे। महंत रामसुंदर दास व एजाज ढेबर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html