google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पहली सूची में आधी सीटों पर कांग्रेस घोषित कर सकती है उम्मीद्वार........

Aug 31, 2023
2 min read































































मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस की प्रत्याशियों की पहली सूची में 40 नामों की घोषणा हो सकती है। ब्लाक स्तर पर मिले आवेदनों को लेकर तीन से पांच नाम का पैनल तैयार हो गया है। कई जिला कांग्रेस कमेटियों ने पैनल तैयार करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री कवासी लखमा, मोहम्मद अकबर और उमेश पटेल की सीट से एकमात्र इन्हीं के नाम आने के बाद उनकी टिकट पक्की मानी जा रही है। प्रदेश चुनाव समिति ने विधायकों के सीट बदलने पर रोक लगा दी थी। हालांकि इसका असर मंत्रियों की टिकट की दावेदारी पर दिखता नजर नहीं आ रहा है। मंत्री रुद्र गुरु ने बेमेतरा जिले की नवागढ़ सीट से दावेदारी की है। उन्होंने ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि रुद्र गुरु की सीट बदल सकती है। इस बीच यह संकेत मिले हैं कि सभी मंत्रियों की टिकट पक्की मानी जा रही है। केंद्रीय संगठन ने तय किया है कि किसी भी मंत्री की टिकट नहीं कटेगी। प्रदेश में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। पहले चरण में सिर्फ 40 सीटों की घोषणा की चर्चा है। इसमें मंत्रियों और वर्तमान विधायकों के नाम है। कुछ विधायकों की टिकट कट सकती है। इसके पीछे जिला कांग्रेस कमेटी में उनके नाम पर विरोध को प्रमुख माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मरवाही विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक केके ध्रुव को प्रत्याशी नहीं बनाने को लेकर जिला कमेटी ने प्रदेश कमेटी को पत्र लिखा है। वहां से 23 दावेदार हैं और सभी ने एकजुट होकर कहा कि ध्रुव भाटापारा के निवासी है। उनको टिकट देने से मरवाही का प्रतिनिधित्व नहीं हो रहा है।


कांग्रेस के संचार विभाग में इन्हें मिली जगह :- प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पहली बार बड़ी संख्या में आदिवासी और महिला नेत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। श्रीकुमार मेमन, अभय नारायण राय, वंदना राजपूत, नितिन भंसाली, कांति बंजारे, रुपेश दुबे, प्रकाश मणि, कृष्ण कुमार मरकाम, तुलिका कर्मा, अनुपम फिलिप्स, हेमंत ध्रुव, शिल्पा देवांगन, शशि भगत, हेमा साहू, अमित श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, आशीष यादव और मोहन लाल निषाद को प्रवक्ता बनाया गया है। मीडिया कोआर्डिनेशन में परवेज अहमर, ऋषभ चंद्राकर, दीपक पांडे, सौरभ साहू, रवि गवलानी, अंशुल मिश्रा और शाहरूख असरफी को जिम्मेदारी दी गई है। मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों को भी मीडिया पैनलिस्ट की सूची में शामिल किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html