google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री मोदी से कांग्रेस ने पूछा सवाल....

Sep 30, 2023
3 min read













































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

प्रधानमंत्री विपक्ष को कोसने के बजाय अपनी उपलब्धि बताने का साहस दिखाएं-दीपक बैज

रायपुर, 29 सितंबर 2023, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर छत्तीसगढ़ चुनावी दौरे पर आ रहे है। प्रधानमंत्री अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम वर्ष को भी पूरा करने वाले है लेकिन प्रधानमंत्री अपने साढ़े 9 साल के कार्यों के बारे में अपने भाषणों में चर्चा भी नहीं करते है। प्रधानमंत्री सिर्फ विपक्ष को कोसते है। उनके पास अपनी उपलब्धियों के बारे में कुछ बोलने को है ही नहीं। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय, कालाधन के बारे में प्रधानमंत्री चुप रहते है। प्रधानमंत्री के द्वारा भाजपा के द्वारा किये गये वायदों से ही कुछ सवालों के जवाब जनता जानना चाहती है।


प्रधानमंत्री जवाब दें-

1 छत्तीसगढ़ की यात्री ट्रेनों को लगातार रद्द क्यों किया जा रहा है?

2 छत्तीसगढ़ के चावल का कोटा 86 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 61 लाख क्यों किया?

3 छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मांगे गये बारदाने की पूरी स्वीकृति क्यों नहीं दे रहे?

4 छत्तीसगढ़ के रमन सिंह के घोटाले 36000 करोड़ के नान, 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले की जांच केंद्र सरकार क्यों नहीं करवाती है?

5 अच्छे दिन कब आयेंगे ?

6 किसके अकाउंट में 15 लाख जमा किए ?

7 महंगाई कब कम होगी ?

8 पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम होंगे ?

9 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार क्यों नहीं मिला ?

10 चीन को लाल आंख कब दिखाएंगे ?

11 नोटबंदी से जनता को और सरकार को क्या मिला ?

12 370 हटने से कश्मीर में कितनो ने प्लॉट खरीदा और कितनी कंपनी ने प्लांट खड़े किए ?

13 किसानों की आय दुगनी हुई क्या ?

14 बेटियां सुरक्षित क्यो नही ?

15 शिक्षा संस्थानों की हालत खस्ता क्यो ?

16 जीएसटी से व्यापारियों ने और सरकार ने क्या पाया, क्या खोया ?

17 100 स्मार्ट सिटी का वादा था, कितने स्मार्ट सिटी बने ?

18 सांसदों द्वारा गोद लिए गए गांव में से कितने गांव का विकास हुआ और कितने गांव अभी भी गोदी में बैठे है ?

19 सरकारी संपत्ति को बेच-बेच कर कब तक देश चलेगा ?

20 पुलवामा में सेना के जवानों की हत्या का जिम्मेदार कौन ?

21 स्वच्छ भारत के तहत अभियान में करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है, कितने शहर स्वच्छ हुए ?

22 9 साल में ईडी और आईटी की रैड कितने भाजपाई नेताओ के ऊपर पड़ी ?

23 2014 से पहले आपके पास भ्रष्टाचारियों की फाइल होती थी, उसमे से कितने कांग्रेसियों पर कार्यवाही करते हुए जेल में भेजा ?

24 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, पर बेटियां नेताओ की वजह से प्रताड़ित होकर दिल्ली में धरना दे रही थी आरोपी भी भाजपाई सांसद था उस सांसद पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई?

25 नोटबंदी के बाद आतंकवाद खत्म हो जाएगा ऐसा आपने कहा था, क्या वो हुआ? क्या कश्मीर में भारत के जवान शहीद नहीं हो रहे ?

26 आपकी सरकार में किसानों की आत्महत्या बंद क्यों नहीं हुई?

27 2022 में हर बेघर को अपना घर देने का वादा था, वादा कितना पूरा हुआ ?

28 नोटबंदी में कितने भाजपाई नेता नोट बदलने के लिए लाइन में खड़े थे? कितनों के पास आय से अधिक कालाधन मिला?

29 विदेश में जमा काला धन कितने भारतीयों का है? किसका है? वापस कब लायेंगे ?

30 आपकी हर एक विदेश यात्रा में कितना खर्च हुआ ?

31 उज्जवला योजना के तहत कितने लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर दिया गया? उनमें से कितनों ने अपने पैसे से रिफिल करवाया?

32 पकौड़ा, पान, पंचर उद्योग के तहत कितने युवाओं को रोजगार मिला?

33 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बाते की थी, आज अर्थव्यवस्था बदहाल क्यों हैं?

34 2000 की नोट आपकी सरकार ने ही लॉन्च की थी, ऐसा क्या हुआ की कम समय पर ही बंद करने का निर्णय लेना पड़ा?

35 डॉलर के मुकाबले रुपये का हाल बेहाल क्यों हैं?

36 मणिपुर में भी डबल इंजिन की सरकार है फिर दंगे क्यों भड़के ? मणिपुर में कुछ करते क्यों नहीं?


प्रधानमंत्री पूरा भरोसा है आप इन सवालों का जवाब नहीं देंगे लेकिन जनता के इन सवालों को हम उठाते रहे है आगे भी उठाते रहेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html