google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

विनय जायसवाल को भी कांग्रेस ने जारी किया नोटिस.....



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पूर्व विधायक विनय जायसवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्होंने 3 दिन के अंदर इस नोटिस का जवाब देने को कहा है। आपको बता दें कि बीते दिनों विनय जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया था जिसमें होने कहा था कि चंदन यादव ने उनसे सात लाख रुपए लिए और यादव कांग्रेस के प्रभारी सचिव हैं। विनय ने का कहना था कि टिकिट की लॉबिंग के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने रिश्वत ली है। जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस आरोप को गंभीरता से लिया और विनय जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को भी सिद्ध करने और नोटिस का जवाब 3 दिन में देने के निर्देश दिए है।

विधानसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो चुका है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के बाद डॉ. विनय जायसवाल ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विनय जायसवाल ने कहा कि टिकिट के एवज और पार्टी फंड के लिए उनसे सात लाख रूपए लिए गए। उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव पर भी गंभीर आरोप लगाया है। एक दिन पहले ही पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाया था। बता दें कि डॉ.जायसवाल की पत्नी मनेंद्रगढ़ की महापौर हैं। जायसवाल ने टी एस सिंहदेव पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो-जो राजदरबारी थे उनको टिकिट दी गई। रमेश सिंह, जतिन जायसवाल सब राज दरबारी हैं। बीजेपी और आर एस एस के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा गया, फर्जी सर्वे रिपोर्ट तैयार की। जिन विधायकों का काम अच्छा था, उनके बीच जान बूझकर खराब सर्वे रिपोर्ट का डर फैलाया गया।


विनय जायसवाल का कहना है कि सब कुछ आर एस एस और बीजेपी का सुनियोजित षड्यंत्र था। मैं विनिंग कैंडिडेट था राज दरबारी नहीं, इसलिए टिकिट काटी गई‌, पार्टी फोरम में सब बताऊंगा, किस होटल में कितने बजे रुपए मांगे गए। इसी तरह से और लोगों से भी रुपए लिए गए होंगे। टिकिट देने के नाम पर कांग्रेस के दोनों प्रभारी सचिव चंदन यादव और उल्का संदिग्ध रहे। जायसवाल ने मांग की कि टी एस, चंदन यादव और सप्त गिरी शंकर उल्का तीनों को पार्टी से बाहर किया जाए। विनय जायसवाल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद कांग्रेस पार्टी में बवाल मच गया है और कई नेता इस तरह की बातों को पार्टी फोरम में रखने की नसीहत दे रहे हैं।

 
 

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html