google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज, मंदिर से चांदी की मूर्ति की चोरी...

Oct 30, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- मौदहापारा थाने में चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं | जीई रोड स्थित तहसील ऑफिस के ठीक सामने प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में चोरों ने सेंधमारी की है | इस मंदिर में सिद्ध हनुमान जी एवं मां दुर्गा विराजमान हैं | शातिर चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर से चांदी की मूर्ति और थाल को पार कर दिया है | इस पूरी घटना के पीछे बदमाशों का हाथ होने की आशंका है | इस वारदात की शिकायत मौदहापारा थाना में की गई है |


शहर के इस हनुमान मंदिर से कई लोगों की आस्था जुड़ी हुई है | हनुमान मंदिर के पुजारी पुरषोत्तम महाराज रोजाना की तरह सुबह पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंच रहे थे | इसी बीच उन्हें जानकारी लगी कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है | मंदिर के भीतर देवी-देवताओं का सामान भिखरा हुआ है | जब मंदिर के अंदर देखा गया तो मंदिर से चांदी की मूर्ति और थाल गायब थी | मौदहापारा पुलिस ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है | वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर पूरे घटनाक्रम की कड़ी दर कड़ी जांच की जा रही है | आस-पास के इलाको में मुखबिर को सक्रिय कर दिया गया है | जल्द गिरफ्तारी की जाएगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html