google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर,यूपी की ‎जिला अदालत में.....

Oct 20, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की प्रयागराज जिला अदालत में परिवाद दाखिल ‎किया गया है। यह मामला राहुल गांधी के डॉग चाइल्ड से जुड़ा हुआ है क्योंकि उन्होंने कुत्ते का नाम नूरी रख दिया। उक्त शिकायत एआईएमआईएम के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने अपने वकील अमजद अली के माध्यम से दायर की है।

मजे की बात यह है ‎कि 3 महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में फरहान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। फरहान को गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया है। फरहान ने शिकायत में कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के ज‎रिन पता चला कि राहुल ने 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस पर मां और पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को एक पिल्ला भेंट ‎किया था।


फरहान का कहना है ‎कि पिल्ले का नाम राहुल ने नूरी रखा था और कहा कि चूंकि यह नाम पैगंबर मुहम्मद से जुड़ा है, इसलिए इसे पवित्र माना जाता है। पवित्र कुरान में नूरी का कई बार उल्लेख किया गया है। कई मस्जिदों का भी यही नाम है और इसलिए कुत्ते के लिए इस नाम का उपयोग करने से मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। शिकायत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर की गई है। फरहान के वकील अली ने कहा कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के लिए 8 नवंबर की तारीख तय की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कुत्ते के बच्चे की तस्वीर अपने फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट पर भी शेयर की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html