google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ इन्दौर में चुनाव आयोग को शिकायत.....

Oct 15, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रियंका गांधी वाड्रा पर उनके मंडला में दिए भाषण के बाद ही शिकायत दर्ज करने की बात प्रदेश भर में की जा रही थी आखिरकार इन्दौर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग को कर दी गई है।

इंदौर में एडवोकेट पंकज वाधवानी के द्वारा चुनाव आयोग को दर्ज कराई गई शिकायत पर चुनाव आयोग ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत कर्ता का कहना है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मंडला में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मंच से पैसे बांटने की बात सार्वजनिक रूप से कही थी जिस पर चुनाव आयोग में शिकायत की थी, चुनाव आयोग ने उस पर जांच प्रारंभ कर दी है ।


ज्ञात हो कि विगत दिनों प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंडला में जन आक्रोश यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में मुफ्त शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के तकरीबन एक करोड़ विद्यार्थियों को मुफ़्त में पढ़ाने के ऐलान के साथ कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को 500 रुपए, नवीं और दसवीं के छात्रों को 1000 रुपए और ग्यारहवीं और 12 वीं के छात्रों को 1500 रुपए देने की बात भी कही थी। प्रियंका गांधी की इसी घोषणा के खिलाफ इन्दौर में चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कराई गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html