संचार सेवाएं भी हुई ठप, आईडीएफ ने गाजा को दो हिस्सों में बांटा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
एक महीने से गाजा में इजराइली सेना बमबारी कर रही है। यहां लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बुनियादी जरुरतें भी पूरी नहीं हो रही है। न भोजन है और न पानी। अब संचार सेवाएं भी ठप हो गई हैं। इजराइल ने हमास के खिलाफ जारी युद्ध के तहत गाजा सिटी की घेराबंदी कर तटीय पट्टी को दो भागों में विभाजित कर दिया है। इजराइल की सेना ने यह जानकारी दी। गाजा में रविवार को तीसरी बार संचार सेवा फिर से ठप हो गई। इजराइली सेना के रियर एडमिरल डेनियर हैगारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब उत्तर गाजा और दक्षिण गाजा को विभाजित किया गया है। उन्होंने इसे गाजा पर शासन कर रहे हमास के आतंकवादियों के खिलाफ इजराइल के युद्ध में ‘‘अहम चरण बताया।
सैन्य बलों के आगामी 48 घंटे में गाजा पट्टी में घुसने की संभावना हैं। उत्तरी गाजा में रात भर जोरदार विस्फोट हुए। इंटरनेट तक पहुंच का समर्थन करने वाले समूह संचार सेवा ठप होने की जानकारी दी और फलस्तीनी दूरसंचार कंपनी पालटेल ने भी इसकी सूचना दी। संचार सेवा ठप हो जाने के कारण सैन्य अभियान के नए चरण की जानकारी लोगों तक पहुंचाना जटिल हो गया है। इससे पूर्व भी गाजा में पहले 36 घंटे और दूसरी बार कुछ घंटे संचार सेवा ठप रही थी।
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन, फ्रांस की राजधानी पेरिस, जर्मनी की राजधानी बर्लिन और अन्य यूरोपीय शहरों में फलस्तीन समर्थक हजारों लोगों ने गाजा में इजराइली बमबारी रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन इजराइल-हमास युद्ध में हताहत हुए लोगों की बढ़ती संख्या और गहराते मानवीय संकट को लेकर यूरोप के उन देशों में बढ़ रहे असंतोष को दर्शाते हैं, जहां मुस्लिम आबादी अधिक है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments