वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण में आम नागरिक मतदान की विधानसभावार जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर आज मतदान के दिन 7 नवंबर को पल-प्रतिपल देख सकते हैं।
वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण में विधानसभावार वोटर टर्न ऑउट की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।
इनके बीच कड़ा मुकाबला
मंत्री मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, मोहन मरकाम और पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत पूर्व सीएम रमन सिंह का भविष्य दांव पर है. इसके अलावा भी कई ऐसे बड़े चेहरे हैं, जिनके सियासी सफर का फैसला होना है. जिनमें केदारनाथ कश्यप, नीलकंठ टेकाम, लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी, महेश गागड़ा, लखेश्वर बघेल, संतराम नेताम, जतिन जायसवाल, शंकर धुर्वा, गिरीश देवांगन, छविंद्र कर्मा, विक्रम मंडावी, यशोदा वर्मा
कुल विधानसभा क्षेत्र – 20
कुल अभ्यर्थी – 223 (पुरूष – 198, महिला 25 एवं तृतीय लिंग शून्य ) • मतदान का समय- प्रथम चरण में 20 विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय
निम्नानुसार है- सुबह 07:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक
मोहला मानपुर-78, अंतागढ़-79, भानुप्रतापपुर-80 कांकेर-81, केशकाल -82, कोण्डागांव-83 नारायणपुर – 84,
सुबह 08:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक
पंडरिया - 71, कवर्धा - 72, खैरागढ़-73, डोंगरगढ़-74, राजनांदगांव-75, डोंगरगांव-76 और खुज्जी - 77 बस्तर 85. दंतेवाड़ा-88, बीजापुर-89 और कोण्टा 90 जगदलपुर-86, चित्रकोट-87
राज्य में प्रथम चरण में मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है-
कुल मतदाता- 40,78,681
पुरुष मतदाता 19,93,937
महिला मतदाता 20,84,675
तृतीय लिंग मतदाता 69
दिव्यांग मतदाता – 30,919.
80+ आयुवर्ग के मतदाता 27,918
100+ आयुवर्ग के मतदाता- 296
सेवा मतदाता- 4515
लिंगानुपात – 1046






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments