आम आदमी का सफर होगा और आसान,ई-बस सेवा और विश्वकर्मा योजना को दी मंजूरी......

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई | इसमें कई बड़े फैसले लिए गए. मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम ई-बस सेवा और विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दे दी गई है |
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि पीएम ई-बस सेवा के तहत देश भर में लगभग 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी | इस योजना पर कुल 57,613 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे | इसमें से 20,000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार की ओर से प्रदान किए जाएंगे | यह योजना 3 लाख और उससे अधिक आबादी वाले शहरों को कवर करेगी | ई-बस सेवा योजना के तहत, सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल पर 10,000 ई-बसों के साथ सिटी बस संचालन किया जाएगा | यह योजना 10 वर्षों के लिए बस संचालन का समर्थन करेगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments