35वीं मंजिला ईमारत से कूदकर अपनी जान दे दी....आखरी मेसेज माँ को लिखा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 14 साल के लड़के ने हाईराइज बिल्डिंग की 35वीं मंजिल से छलांग लगा दी | नीचे गिरते ही बच्चे की मौत हो गई. आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया | पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर बच्चे ने ऐसा कदम क्यों उठाया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना हैदराबाद में सोमवार की रात हुई | मृतक बच्चा 10वीं कक्षा का छात्र था. उसके माता-पिता दोनों प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं | हाईराइज बिल्डिंग से छलांग लगाने से पहले लड़के ने अपनी मां को मैसेज किया था, जिसमें उसने लिखा कि 'इस बात का दुख है कि मुझे ये कदम उठाना पड़ रहा है, मेरे छोटे भाई का ख्याल रखना |'






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments