कॉमेडियन टीकू तल्सानिया इस वक्त है बेरोजगार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हाल ही में बॉलीवुड की कई फिल्मों में कॉमेडियन का रोल निभाने वाले टीकू तल्सानिया एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया है। टीकू तल्सानिया ने कहा, मैं आज के समय में थोड़ा जॉबलेस हूं। अच्छे रोल्स पाने के लिए ऑडिशन दे रहा हूं, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग पा रहा है।
उन्होंने कहा, मैं दरअसल गुजराती हूं। पिछले कई सालों से मैं गुजराती थिएटर में एक्टिव हूं, बल्कि यह कहना सही होगा कि मैंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती प्ले करके ही की थी। आज के समय में अगर कोई काम मेरे पास आता है तो मैं उसे मना नहीं करता। उसके साथ आगे बढ़ने का सोचता हूं। पिछले कुछ समय से मेरे पास काम नहीं आ रहा है। मेरे लिए खुद के लिए काम ढूंढना काफी मुश्किल होता जा रहा है। टीकू ने कहा, मैं फिल्मों से या टीवी से दूर नहीं हुआ हूं।
बस एक वो रोल ढूंढ रहा हूं, जिसमें मैं फिट हो सकूं। जो रोल मुझे फिट हो सके। मुझे काम करना पसंद है। मैंने कोई रिटायरमेंट नहीं ली है, पर रोल तो मिलना चाहिए न। कोई रोल है ही नहीं मेरे लिए। इस तरह मैं बताओ कैसे सर्वाइव भी कर पाऊंगा, अगर कोई रोल मुझे लंबे वक्त तक ऑफर नहीं हुआ तो। मेकर्स से गुजारिश करते हुए टीकू ने कहा, काम के बारे में मुझे रोज पता चल रहा है। मेरी एक टीम है जो मुझे स्क्रिप्ट्स भी लाकर दे रही है। कुछ के लिए मैं ऑडिशन भी देने जाता हूं, पर देख रहा हूं कि पिछले कुछ समय में इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है। समय बदल चुका है। मुझे शांत रहने की जरूरत अभी ज्यादा है।एक्टर ने कहा,कोविड-19 के बाद तो सब चीजें डिस्टर्ब हो गई हैं। लोग ज्यादा शार्प और प्रोग्रेसिव हो गए हैं।
काम को लेकर लोगों का नजरिया बदल गया है और अप्रोच भी। मैं इंतजार कर रहा हूं कि लोग मुझे काम के लिए कॉल करें। मैं भी लोगों और फिल्म मेकर्स के पास फोन करके या फिर ईमेल करके लिखकर भेज रहा हूं कि मैं काम ढूंढ रहा हूं। मुझे कास्ट करें। अगर कोई अच्छा रोल मुझे मिलता है तो मैं उसे हाथ से जाने नहीं दूंगा।बता दें कि हिंदी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले टीकू तल्सानिया एक समय हर फिल्म में अपनी कॉमेडी से चार चांद लगा देते थे, लेकिन आज उनका वक्त ऐसा चल रहा है कि उन्हें काम नहीं मिल पा रहा। टीकू ऑडिशन्स दे रहे हैं, लेकिन लगातार उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments