google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग': सारंगढ़ में सजी विशाल रंगोली ने दिया विकसित और समावेशी भारत का संदेश....

12 hours ago
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ की भावना को साकार करती विशाल रंगोली ने सेवा, सामाजिक समरसता, समानता और विकसित भारत के संकल्प का अनूठा संदेश दिया। रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सजी इस आकर्षक रंगोली में वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना के साथ ऐसे समावेशी समाज के निर्माण की भावना को खूबसूरती से उकेरा गया, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने का अधिकार मिले। विशाल रंगोली की सुंदरता और उसमें समाहित सामाजिक संदेश ने लोगों का मन मोह लिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणजनों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने इस आकर्षक रंगोली का अवलोकन किया।


समावेशी भारत की खूबसूरत तस्वीर बनी विशाल रंगोली

खेलभांठा मैदान में तैयार इस विशाल गोलाकार रंगोली में दिव्यांगजन सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता, समान अवसर और मानवीय संवेदनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। रंगोली के मध्य विशाल हथेली पर पहियेदार कुर्सी का उपयोग करते दिव्यांगजन, दृष्टिबाधित व्यक्ति, श्रवणबाधित व्यक्ति और बच्चों की आकर्षक आकृतियां उकेरी गईं। इन आकृतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शारीरिक चुनौतियां किसी व्यक्ति की प्रतिभा, क्षमता और आगे बढ़ने के संकल्प में बाधा नहीं बन सकतीं। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव है। रंगोली में अंकित ‘समावेशन, अवसर, सम्मान और सशक्तीकरण’ के साथ ‘अलग-अलग क्षमताएं, एकजुट होकर अधिक सशक्त’ तथा ‘अधिक समावेशी भारत’ जैसे प्रेरक संदेशों ने दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक सोच और समान भागीदारी की भावना को मजबूती प्रदान की गई। रंगोली में उकेरी गई हरियाली, सूर्य की किरणें और प्रगति के प्रतीक देश के उज्ज्वल भविष्य, नई ऊर्जा और विकास की संभावनाओं को दर्शाते नजर आए। रंगों का सुंदर संयोजन और सामाजिक सरोकारों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति इस विशाल रंगोली की विशेष पहचान रही।


मानव श्रृंखला ने दिया सामाजिक एकता और जनभागीदारी का संदेश

विशाल रंगोली के चारों ओर विद्यार्थियों एवं नागरिकों द्वारा बनाई गई मानव श्रृंखला ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। रंगोली के चारों ओर एक साथ खड़े प्रतिभागियों ने सामाजिक एकता, सहयोग, सद्भावना और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। आकाश से ली गई तस्वीरों में रंगोली के चारों ओर बनी मानव श्रृंखला का दृश्य विशेष रूप से मनमोहक नजर आया। रंगोली के आकर्षक स्वरूप और मानव श्रृंखला के इस अद्भुत संगम ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। इस अनूठी प्रस्तुति ने संदेश दिया कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।


विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का विशेष आकर्षण बनी रंगोली उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया था। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, विद्यार्थी, स्वयंसेवक और नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का आभासी प्रसारण किया गया तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के पश्चात सांसद राधेश्याम राठिया के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा खेलभांठा मैदान से प्रारंभ होकर भारत माता चौक होते हुए तुर्की तालाब पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक केराबाई मनहर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। खेलभांठा मैदान में निर्मित विशाल रंगोली ने इस जिला स्तरीय आयोजन को एक विशिष्ट पहचान दी। रंगों के माध्यम से प्रस्तुत सामाजिक समरसता, दिव्यांगजनों के सम्मान, समान अवसर और राष्ट्र निर्माण का संदेश लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा। यह विशाल रंगोली केवल एक आकर्षक कलाकृति ही नहीं, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास और सबकी भागीदारी’ की भावना को अभिव्यक्त करती विकसित एवं समावेशी भारत की सुंदर तस्वीर बनकर उभरी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html