google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महाविद्यालय जोबी–बर्रा ने एक नए वैल्यू ऐडेड कोर्स की शुरुआत की...

Dec 17, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़- शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी–बर्रा ने एक नए वैल्यू ऐडेड कोर्स की शुरुआत करके विद्यार्थियों को आवश्यक तकनीकी ज्ञान में माहिर बनाने का बीड़ा उठाया है। इसके माध्यम से 70 छात्रों को कंप्यूटर प्रशिक्षण सर्टिफिकेट कोर्स से लाभ होगा, जो उन्हें आने वाले समय में रोजगार और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाए रखेगा।


इस संबंध में महाविद्यालय के प्रमुख, प्राचार्य रविंद्र कुमार थवाईत ने बताया कि इस कोर्स का संचालन महाविद्यालय की आई.क्यू.ए.सी. इकाई और नैक के साथ मिलकर हो रहा है। इस परियोजना के तहत, दो कंप्यूटर विशेषज्ञ प्रशिक्षक, नंदिनी साहू और रमतु राम राठिया, प्रशिक्षु विद्यार्थियों को थ्योरी और प्रैक्टिकल में शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।


जिसमें के तकनीकी ज्ञान में गुणवत्ता उन्मूलन के लिए 44 लेक्चरर्स की क्रमशः 22 थ्योरी और 22 प्रैक्टिकल कक्षाएं हैं, जो उन्हें कौशल में वृद्धि करने का अवसर देंगी। पूरे कोर्स के बाद, प्रशिक्षणार्थियों से एक लिखित परीक्षा लेने का प्रावधान है। जिसमें सफलता के बाद महाविद्यालय उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान करेगा। इस सर्टिफिकेट की मान्यता से वे अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे साथ ही उन्हें आगे की पढ़ाई में भी मदद करने में यह कारगर साबित होगा।


वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक वासुदेव प्रसाद पटेल के मुताबिक इस तरह के कोर्सेज ग्रामीण अंचल के महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। इन्हें लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग काफी गंभीर है और नित नए एवं अनुकरणीय मार्गदर्शन के दिशा-निर्देश भी जारी कर रहा है। बता दें कि शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी के विद्यार्थियों में भी इस कोर्स को लेकर अभूतपूर्व उत्साह बना हुआ है।


तत्संबंध में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों ने साझा किया कि इस कंप्यूटर कोर्स की सुविधा से उन्हें गांव से शहर जाने की आवश्यकता नहीं है, और यह उन्हें नौकरी और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सीधे रास्ते से सफलता की ओर एक कदम और करीब ले जा रहा है। ऐसे में अपनी रूटीन की पढ़ाई के बाद वे नियमित रूप से बिना गैप किए कक्षा वार अपने-अपने बैच में कम्प्यूटर की बारीकियां सीख रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html