कॉलेज कैंपस को बनाया लवर्स पॉइंट...

आज कल पब्लिक प्लेस में प्रपोज करना फैशन बन गया है। लेकिन कई बार लोग ये भी भूल जाते हैं कि वो जिस जगह पर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं वह प्लेस ऐसे कामों के लिए नहीं है। इससे गलत संदेश जाता है। दरअसल, ऐसा ही वीडियो इंदौर के एक कॉलेज से सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक लड़की ने अपने पार्टनर को कॉलेज कैंपस में ही प्रपोज कर डाला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्कूल कॉलेजों में जहां पैरेंट्स अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं। वहां इस तरह की हरकत करने से लोगों में नाराजगी है।
युवती ने एक के बाद एक 4 लाल गुलाब के फूल दिए। साथ ही एक कार्ड और चॉकलेट भी दिया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं और डांस भी करते हैं। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग उन्हें शादी की शुभकामनाएं भी देते हैं। कॉलेज कैपस में प्रपोज करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो स्कूल ऑफ कॉमर्स प्रांगण का बताया जा रहा है।
प्रपोज करने के बाद दोनों कलप डांस भी करते हैं और वहां मौजूद लोग ताली बजाकर उनको बधाई देते हैं।अब देखना होगा कि इस मामले में कॉलेज प्रबंधन क्या एक्शन लेता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments