चिटफंड संचालकों के खिलाफ कलेक्टर ने की कड़ी कार्यवाही, लोगों के डूबे पैसे होंगे वापस....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने आज चिटफंड के नाम से लोगों से धोखाधड़ी करने के एक मामले में आरोपियों से जप्त 44 लाख 58 हजार रुपए की संपत्ति की नीलामी और 3 लाख रुपए नकद को राजसात करने का अंतरिम आदेश पारित किया है और प्रकरण को अंतिम आदेश के लिए माननीय जिला न्यायाधीश के समक्ष प्रेषित किया है। जहां से अंतिम आदेश के पश्चात नीलामी और राजसात से मिली राशि निवेशकों को लौटाई जायेगी।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली जिला रायगढ़ के द्वारा लिखित शिकायत आवेदन दिया गया था कि कलकत्ता वेयर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी लक्ष्मीपुर रायगढ़ के द्वारा रकम दुगुना करने का विभिन्न स्कीम बताकर प्रार्थी से 5 लाख रुपये एवं अन्य निर्देशकों से रकम जमा कराया गया तथा परिपक्वता अवधि पूर्ण होने के पूर्व कंपनी बंद करके फरार हो गये। प्रार्थीगण की रिपोर्ट के आधार पर कलकत्ता वेयर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के संचालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अनावेदकगणों को सुनवाई हेतु उनके निवास गृह के पते में रजिस्टर्ड डाक से नोटिस प्रेषित किया गया। नोटिस तामिली की समस्त प्रक्रियाओं के पश्चात भी निर्धारित सुनवाई तिथि को अनावेदकगण अनुपस्थित रहे। अत: अनावेदकगणों के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments