अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ़ के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए कलेक्टर चौहान....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सारंगढ़-बिलाईगढ़ - कलेक्टर के एल चौहान शनिवार की संध्या को अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ़ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। चौहान ने कहा कि बच्चे अच्छे से पढ़कर माता पिता जिला राज्य और देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एसडीएम सारंगढ़ वासु जैन, जिला शिक्षा अधिकारी एस एन भगत सहित स्कूल के पदाधिकारी उपस्थित थे। छात्र छात्राओं ने कलेक्टर चौहान के सामने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी।
कलेक्टर के एल चौहान ने सारंगढ़ में पंचायत विभाग के डीपीआरसी भवन के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर आरईएस एसडीओ बी के खांडेकर, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)






Comments