google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

SDO पर कलेक्टर नाराज, मीटिंग में नहीं पहुंचने पर मिला कारण बताओ नोटिस....

Sep 23, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सभी विभागों की साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी व लोकहित के कार्यों में प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिया। बगैर सूचना अनुपस्थिति पर इरेन्डम के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर डीएस राजपूत, प्रकाश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर नेहा कपूर, आभा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर साहू, एसडीएम रेणुका रात्रे, तहसीलदार प्रीति लारोकर, नेहा ध्रुव, मोक्षदा देवांगन, अमरदीप अंचल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए।


कलेक्टर ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं बिजली, प्रकाश, पेयजल, फर्नीचर, शौचालय, रैंप आदि के निर्देश दिया। उक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्र भवन अवलोकन कर रिपोर्टिंग करने निर्देश दिया। आदर्श मतदान केन्द्र, पिंक मतदान केन्द्र और दिव्यांग मतदान केन्द्र का चिह्नांकन करने के लिए निर्देश दिया। मतदाता सूची पुनरीक्षण का प्रकाशन आगामी दिनों में किया जाना है इसके लिए नवीन मतदाता जोड़ने फार्म 6, 7, 8 एवं अन्य फार्म लंबित न रखें।


सड़क मरम्मत शीघ्र शुरू करें बैठक में लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जिले के मरम्मत योग्य सभी सड़कों का कार्य शीघ्र आरंभ करें। लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न होए इस बात को ध्यान में रखें और जिन कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है उसका टेंडर कर तत्काल कार्य चालू कर दें। स्कूल जतन योजना के अंतर्गत चल रहे धीमे निर्माण कार्यों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी जनपद सीईओ, सीएमओ एवं बीईओ को स्कूल जतन कार्यों का लगातार मॉनिटरिंग करने कहा। स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र की गति तेज करने निर्देश दिया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html