google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड, भोपाल, इंदौर, सागर और उज्जैन में स्कूलों का टाइम बदला...

Nov 30, 2023
2 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटो के दौरान कई इलाकों में हुई भारी बारिश से ठंड बढ़ गई है. दरअसल 27 नवंबर की शाम से ही प्रदेश में मौसम ने करवट ली है जिससे तापमान में गिरावट आने लगी थी. ठंड बढ़ने की वजह से भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सागर में कलेक्टर ने नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे के बाद करने का आदेश जारी किया है |

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटो के दौरान कई इलाकों में हुई भारी बारिश से ठंड बढ़ गई है. दरअसल 27 नवंबर की शाम से ही प्रदेश में मौसम ने करवट ली है जिससे तापमान में गिरावट आने लगी थी. ठंड बढ़ने की वजह से भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सागर (Bhopal, Indore, Ujjain and Sagar) में कलेक्टर ने नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे के बाद करने का आदेश जारी किया है |


भोपाल,इंदौर, उज्जैन और सागर में स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है. इन जिलों के कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. मसलन- सागर में नर्सरी से 8वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद लगाने का निर्देश दिए गए हैं. उज्जैन में भी नर्सरी से आठवीं क्लास तक के स्कूल सुबह 9 बजे के बाद खुलेंगे. जारी आदेश सभी सरकारी,अशासकीय अनुदान प्राप्त,मान्यता प्राप्त,आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल और समस्त बोर्ड (ICSE, Board of Secondary Education and all boards) से संबंध विद्यालयों और CBSI स्कूलों पर लागू होंगे. कलेक्टर ने कहा है कि ये फैसला छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव की आशंका के मद्देनजर लिया गया है|


अब भी प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग ने बुधवार को जबलपुर संभाग के तीन जिले छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही नर्मदापुरम, शहडोल और भोपाल संभाग के इलाकों में येलो अलर्ट के साथ बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने मौसम में हुए इस बदलाव का कारण वर्तमान में मध्य प्रदेश के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका का सक्रिय होना बताया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html