google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एमपी में लग सकती है आचार संहिता पीएम मोदी के दौरे के बाद, बीजेपी के ताबड़तोड़ कई कार्यक्रम....

Oct 2, 2023
1 min read



































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर के बाद चुनाव आचार संहिता लग सकती है. प्रधानमंत्री का 5 को ही जबलपुर दौरा है. उसके बाद चुनाव तारीख की घोषणा हो सकती है. तारीख का ऐलान होते ही आचार संहिता लग जाएगी. उससे पहले बीजेपी नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे और विकास कार्यों की आधार शिला और शिलान्यास कार्यक्रम हो रहे हैं |


पीएम मोदी का 5 अक्टूबर को छतरपुर दौरा निरस्त हो गया है. वो इस दिन अब सिर्फ जबलपुर आएंगे. पीएम मोदी 5 अक्टूबर को जबलपुर में रानी दुर्गावती स्मारक और लोक का भूमि पूजन, जबलपुर संभाग की जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे. जबलपुर दौरे के बाद छतरपुर पहुंचकर केन बेतवा लिंक परियोजना के आधारशिला रखने वाले थे लेकिन छतरपुर दौरा अब निरस्त हो गया है |


लाडली बहना की राशि 4 को ट्रांसफर.... मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगले एक हफ्ते में 10 जिलों में पहुंचकर करोड़ों रुपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे. राज्य सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को लाडली बहना योजना की राशि डालने की व्यवस्था रखी है. लेकिन चुनाव आचार संहिता को देखते हुए सीएम शिवराज 4 अक्टूबर को लाडली बहन योजना की राशि खातों में भेजेंगे. इस बार महिलाओं के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर होंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html