छत्तीसगढ़ में आज से आचार संहिता लागू, दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव 2023.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो गई है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है, छत्तीसगढ़ में दो फेज में वोट डाले जाएंगे | सूबे में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी | छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को मतगणना के बाद आएंगे | सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), दोनों ही पार्टियां अगले पांच साल तक सरकार चलाने का जनादेश प्राप्त करने के लिए पहले से ही चुनावी मोड में हैं | छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भरोसे की सरकार अभियान चला रही है तो वहीं बीजेपी ने भी परिवर्तन यात्राओं के जरिए माहौल बनाने की कवायद की है |
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कुल वोटर की संख्या 2 करोड़ से अधिक है। यहां 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इनके लिए 24 हजार से अधिक पोलिंग बूथ बनाए गए है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदाता अपना नाम 30 नवंबर तक जुड़वा सकते है। आयोग ने बताया कि 3 जनवरी 2024 को सरकार का कार्यकाल खत्म होगा।
बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभाएं हो रही हैं, पार्टी के उम्मीदवारों की एक सूची भी जारी हो चुकी है, वहीं सत्ताधारी कांग्रेस उम्मीदवार घोषित करने के मामले में थोड़ा पीछे नजर आ रही है, कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व की जगह सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कर रही है |
पहले चरण में नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर मतदान 7 नवंबर को होगा
नामांकन का अंतिम दिन:
पहला चरण: 20 अक्टूबर
दूसरा चरण: 30 अक्टूबर
नाम वापसी का अंतिम दिन
पहला चरण: 23 अक्टूबर
दूसरा चरण: 2 नवंबर
मतदान की तारीख
पहला चरण: 7 नवंबर
दूसरा चरण: 17 नवंबर
मतगणना की तारीख
3 दिसंबर








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments