कॉमन फैसिलिटी सेंटर के उद्घाटन पर सीएम योगी ने कही ये बात....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत सहारनपुर, संभल और मुरादाबाद में सामान्य सुविधा केंद्रों का उद्घाटन किया, उन्होंने बुधवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सेक्टर के लिए 51,000 करोड़ रुपये के मेगा लोन वितरण की घोषणा की | इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर उद्यमियों को एक ही छत के नीचे उनकी समस्याओं का समाधान करने में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहे प्रगति कार्यों को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है। उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा तभी भारत प्रगति कर सकता है।”
जिस राज्य की आबादी 25 करोड़ से अधिक हो और उन्हें आर्थिक रूप से ऊपर उठाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जो प्रयास किया है, वह सबके सामने है। ओडीओपी के माध्यम से शिल्पकारों के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत एमएसएमई सेक्टर और युवाओं को रोजगार देने का जो यह प्रयास किया गया, उसका परिणाम आज हम देख सकते हैं।”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments