google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

CM योगी ने कहा - कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को किया बदहाल, भाजपा सरकार बनने पर 18 लाख गरीबों को आवास.....

Nov 4, 2023
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज छत्तीसगढ़ में भाजपा का धुंआधार प्रचार कर रहे, कांकेर के बाद उन्होंने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में चुनावी सभा ली और डोंगरगांव भाजपा प्रत्याशी भरत वर्मा के लिए वोट मांगा | आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, यूपीवासियों के लिए छग की धरती ननिहाल जैसा है | छग अपनी प्राकृतिक सम्पदा के कारण जाना जाता है, लेकिन कांग्रेस की 5 साल की सरकार ने छग को बदहाल कर दिया है |


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा होता है. कांग्रेस पार्टी खुद में समस्या है, कांग्रेस पार्टी ने 5 सालों में छत्तीसगढ़ को अराजकता का प्रदेश बना दिया. बिहार में चारा घोटाला हुआ और छग में कांग्रेस ने गोबर घोटाला किया है. अब तो नया घोटाला महादेव एप घोटाला सामने आया है. योगी ने कहा, यूपी में 55 लाख परिवारों को पीएम आवास दिया, लेकिन यहां की सरकार ने पीएम आवास को हड़प लिया, गरीबों का आवास बनने नहीं दिया, भाजपा सरकार बनने पर हम 18 लाख गरीब परिवारों का आवास बनाएंगे |


जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने जो कहा यूपी में किया. छग के बेघर गरीब को आवास की सुविधा का लाभ मिलना चाहिए, लेकिन गरीब को प्रदेश में पीएम आवास नहीं मिल रहा है, तारीख पे तारीख फिल्म की तरह कांग्रेस काम कर रही है. योगी ने कहा, रमन सरकार ने देश मे 1 रुपये में चावल देने की योजना शुरू की | केंद्र की भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया है. केंद्र की योजनाओं का फायदा सब वर्ग को मिला. पीएम मोदी ने देश मे कोरोना महामारी में लोगों को निःशुल्क वैक्सीन पहुंचाया, लेकिन कांग्रस की सरकार होती तो वैक्सीन बेचकर इटली भेज देते |


सीएम योगी ने कहा, अब नहीं सहिबो, बदल के रहिबो. प्रदेश की बेईमानी और भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को हटाना है. उन्होंने कमल निशान छाप को जिताने की बात कहते हुए तैयारी पूरी है भाजपा जरूरी है के नारे लगाए |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html