CM योगी के छोटे भाई बने सेना में सूबेदार मेजर.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई सूबेदार शैलेंद्र बिष्ट को कुछ महीने पहले सेना में सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया है | सूबेदार मेजर गढ़वाल रेजिमेंट में सर्वोच्च गैर-कमीशन अधिकारी रैंक है | वे इस समय गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में तैनात हैं|
इससे पहले वह उत्तराखंड में चीन सीमा से लगने वाले माणा में तैनात थे | भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट यूनिट पहाड़ी सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों के रूप में स्थानीय व्यक्तियों को भर्ती करती है |
चीन के साथ लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा के कारण यह सीमा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई शैलेंद्र बिष्ट ने कुछ साल पहले बताया था कि वह बचपन से ही देश की सेवा में जाना चाहते थे |
इसलिए वे स्काउट गाइड में शामिल हुए थे | बाद में उन्होंने अपने सपने को साकार भी किया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments