CM योगी के हमशक्ल की हुई मौत.....

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में स्थित चौपई गांव के निवासी सुरेश ठाकुर की गुरुवार की साम उनकी मौत हो गई | सुरेश को शाम को संदिग्ध हालात में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | शाम को सांस लेने में कुछ दिक्कत हुई उसके बाद उल्टियां हुई और हालात बिगड़ने लगी| सुरेश की पत्नी ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को गांव वालों ने उनसे मारपीट की थी और उनका तब से इलाज चल रहा था |
सुरेश की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जब इस प्रकरण में वह पुलिस के पास एफआईआर कराने के लिए गई तो पुलिस ने सुलह का दबाव बनाया, हालांकि इस मामले पर स्थानीय SO अवधेश सिंह का कहना है कि मारपीट नहीं बल्कि सिर्फ कहासुनी हुई थी | सुरेश की पत्नी ने बताया कि 27 जुलाई को गांव में बन रही चौकी का वीडियो बनाने पर पड़ोसियों से उनकी मारपीट हो गई थी | इसके बाद जब वह 28 जुलाई की सुबह बाइक से लौट रहे थे उस समय भी पड़ोसियों ने उन्हें पीटा था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments