सीएम योगी ने सुनी जनता की फरियाद, अफसरों को निर्देश...

यूपी के सीएम योगी ने मंगलवार को अफसरों को निर्देश दिया कि वे जनता की समस्याओं को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और ध्यान से सुनें, और उनका त्वरित निस्तारण कराएं ताकि कोई परेशान न हो।सीएम और गोरक्षपीठ के महंत योगी ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को यह निर्देश दिये।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन में सीएम ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए। योगी ने कहा कि जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए तथा जिन्हें बीमारियों के इलाज में सरकार से आर्थिक मदद की जरूरत है उन्हें दी जाने वाली राशि के आकलन की प्रक्रिया शीघ्रता से पूरी की जाए।
उन्होंने हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए। सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्र संबंधित अफसरों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ ही सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या हल कराएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments