google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा, बस्तर और सरगुजा आ रहे सीएम योगी....

Oct 1, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां बस्तर और सरगुजा में चुनावी सभाएं करेंगे, सीएम योगी यहां भाजपा उम्मीदवारों के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के आदिवासी वोटरों को साधने के लिए पांच सभाएं कराई जाएंगी, क्योंकि भाजपा का मानना है कि नाथ परंपरा के मानने वाले आदिवासी बड़ी संख्या में इन दोनों क्षेत्रों में रहते हैं. योगी आदित्यनाथ गोरखपुर मठ के महंत भी है. ऐसे में योगी आदित्यनाथ के जरिए आदिवासियों को साधने के लिए भाजपा ने प्लान बनाया है, हालांकि सभा कब कराई जाएगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं की है |


बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. राज्य में बीजेपी परिवर्तन यात्रा के बाद अब राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता राज्य का दौरा कर पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे, पीएम मोदी राज्य में कई सभाएं कर चुके हैं. गृहमंत्री अमित शाह भी लगातार दौरे कर रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ में 5 से 6 रैलियां कर सकते हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html