google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

CM-भारत सरकार के किस मंत्रालय ने रखा छत्तीसगढ़ का एक-एक दाना धान खरीदनें का बजट प्रावधान....

Oct 6, 2023
2 min read



































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को बैक टू बैक ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. सीएम ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से नगरनार स्टील प्लांट को लेकर सवाल पूछा है, साथ ही एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर दिए गए प्रधानमंत्री के बयान पर भी पलटवार करते हुए सवाल किया है |


मुख्यमंत्री भूपेश ने नगरनार प्लांट के मामले में ट्वीट करते हुए पूछा, ‘पीएम यह बता दें कि भारत सरकार के विनिवेश मंत्रालय द्वारा दिसम्बर 2022 में नगरनार स्टील प्लांट के 50.7 प्रतिशत शेयर बेचने के लिए निजी निवेश से प्रस्ताव आमन्त्रित किए गये हैं अथवा नहीं? यह भी बताएं कि निजी निवेशकों से प्राप्त प्रस्तावों की शॉर्ट लिस्टिंग के बाद शेष निवेशकों में आपके मित्र अडानी भी शामिल हैं अथवा नहीं?


वहीं धान खरीदी को लेकर किये गए ट्वीट में सीएम भूपेश ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए सवाल किया कि ‘पीएम मोदी जी राज्य में घूम-घूम कर यह दावा कर रहे हैं कि राज्य के किसानों का एक-एक दाना मोदी खरीदता है। मोदी कृपया मात्र यह बता दें कि भारत सरकार के किस मंत्रालय के द्वारा छत्तीसगढ़ का एक-एक दाना धान खरीदने का बजट प्रावधान रखा है? यदि ऐसा प्रावधान नहीं है तो मोदी जी को छत्तीसगढ़ के किसानों से माफी मांग लेना चाहिए।


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा के परिवर्तन महासंकल्प रैली कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर धान को लेकर धोखा देनें का आरोप लगाया था. पीएम ने कहा था कि कांग्रेस धान की कीमत बोलकर धोखा दे रही है. छत्तीसगढ़ के धान किसानों का दाना-दाना केंद्र सरकार खरीदती है, यहां अगर भाजपा सरकार बनेगी, तो एक-एक दाना मोदी सरकार खरीदेगी. आपका सपना ही मोदी का सपना है, ये मोदी की गारंटी है. उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में 6 हजार अस्पताल बनाये जा चुके है, मोदी ने ही आपके 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था की, पानी की व्यवस्था की |


वहीं नगरनार प्लांट के बारे मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि नगरनार स्टील प्लांट में डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलेगी, एक टाइम आएगा जब बाहर केलोग बस्तर में रोजगार करने आएंगे, झूठी बाते फैला कर नगरनार स्टाइल प्लांट भी हड़पना चाहते है,अपने रिश्तेदारों की तिजोरी भरने वाले है, लेकिन मोदी ऐसा नहीं करने देगा, यह स्टील प्लांट के मालिक बस्तरवासी है. इसका हक कोई नहीं छीन सकता, कांग्रेस को भ्रष्टाचार व बेईमानी का मौका नहीं दिया जाएगा. पीएम के इन्हीं बयानों पर सीएम ने सवाल किया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html