CM विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल की बैठक में राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित लिया बड़ा फैसला...पढ़े पूरी खबर

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की बुधवार देर शाम मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई। मंत्रिपरिषद की पांचवी बैठक मंत्रालय महानदी भवन में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
हम आपको बताते चले की छत्तीसगढ़ साय सरकार ने कैबिनेट की बैठक में बेरोजगार युवाओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले में अब सरकारी नौकरी में अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को और पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।
अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ 31 दिसंबर 2028 तक मिलेगा। हालांकि कैबिनेट का यह निर्णय पुलिस भर्ती में लागू नहीं होगा।
पूर्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार थी। इस दौरान छत्तीसगढ़ में जनता की मांगों और न्याय को लेकर कई राजनीतिक आंदोलन हुए हैं। राजनीतिक आंदोलनों के दौरान पूर्व की सरकार ने कई नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों पर जो इन आंदोलनों में शामिल हुए थे, प्रकरण दर्ज कर लिया था।
कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए नवीन मंत्रिपरिषद की उपसमिति गठित की जाएगी। ताकि राजनीतिक आंदोलनों के दौरान दर्ज प्रकरण वापस लिए जा सकें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments