google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम विष्णुदेव साय - बजट 2024-25 के लिए मेरी शुभकामनाएं....

Feb 1, 2024
1 min read





































रायपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि देश भर में गांवों में 2 करोड़ और पीएम आवास तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा मध्यम आय वर्ग वालों के लिए भी एक आवासीय योजना शुरू होगी। वित्त मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के दायरे को भी बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि अब इसके तहत आशावर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी कवर किया जाएगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, विकसित भारत के संकल्प को साकार करता “बजट 2024-25” भारत के करोड़ों जन आशाओं, अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं की पूर्ति करने का माध्यम है। बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए मध्यम वर्गीय एवं गरीब कल्याण परक योजनाओं का समावेश किया गया है, जो इसे प्रशंसनीय बनाता है। बजट में छत्तीसगढ़ के हितों को भी ध्यान में रखते हुए सौगातें दी गई हैं, जिसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री@narendramodiजी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती@nsitharamanजी को सहृदय धन्यवाद देता हूँ।बजट 2024-25 के लिए मेरी शुभकामनाएं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html