सीएम विष्णु देव साय की पत्नी ने विडियो 'साय साय' पर कही बड़ी बात....
- ANIS LALA DANI

- Jan 29, 2024
- 1 min read
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में सीएम विष्णुदेव साय के काबिज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ’साय-साय’ ट्रेंड होने लगा था। यूजर्स वीडियो बनाकर सीएम विष्णुदेव साय से मांग कर रहे थे कि वो ’साय-साय’ फैसला लें। अब खुद सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय ने भी ’साय-साय’ काम करने की बात कही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ी बोली में ’साय-साय’ का मतलब जल्दी-जल्दी होता है।
दरअसल कंवर महोत्सव में शामिल होने पहुंची कौशल्या साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम मोदी, शिव और राम के युग में जी रहे हैं और छत्तीसगढ़ में विष्णु युग हो गया है। अब प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ सभी काम साय-साय होगा।





.jpg)








